33. कठिन आसनों के चित्र

Gallery:

यहा पर हम निष्णातों के द्वारा प्रदर्शित अति कठिन आसनों के चित्र दे रहें हैं, जिन्हें लंबे अभ्यास के बाद निपुणता पूर्वक किया गया हैं |

पाठकों को सुचित किया जाता है कि इन कठिन आसनों का अभ्यास करते समय निम्न नियमों का कड़ाई से पालन करें :-

नियम

1. हमेशा कठिन आसनों का अभ्यास कुशल मार्गदर्शकों की उपस्थिति में ही करना चाहिए |

2. आगे के अध्यायों में बताये गये आसनों में निपुणता प्राप्त करने के बाद ही इनको शुरू करना चाहिए ।

3. इन अटपटी स्थितियों को करने से पूर्व शरीर के सभी जोड़ – अंगों – नस – नाडियों में लचीलापन प्राप्त करना चाहिए, अन्यथा बड़ा नुकसान होने की संभावना हैं |

4 चरम स्थिति पाने के लिए किसी भी प्रकार की जल्दबाजी खतरनाक हो सकती हैं। अत: नियमित लम्बे अभ्यास के द्वारा ही परिणाम प्राप्त करने की चेष्टा करें |

5. मन पूर्णतः अपनी क्रियाओं में एकाग्र बनाये रखना अत्यंत आवश्यक हैं |

6. अभ्यास के दौरान समय-समय पर विश्राम करना ज़रूरी है |

7. कठिन आसनों को मुख्य रूप से चार विभागों में बांटा जा सकता हैं : (अ). आगे झुकने वाले आसन (आ). पीछे झुकने वाले आसन